मेलोनी ने अब क्या किया

Credit- Goggle

पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले सतनाम सिंह इटली के फार्म सेक्टर में काम करते थे।

17 जून को मशीन की चपेट में आने से उनका हाथ कट गया। इससे सतनाम सिंह की मौत हो गई।

सतनाम सिंह की मौत के बाद इटली में भारतीय समुदाय ने भारी विरोध प्रदर्शन किया।

भारत सरकार ने भी इस मुद्दे को इटली सरकार के समक्ष उठाया।

जॉर्जिया मेलोनी ने संसद में भारतीय सतनाम सिंह को श्रद्धांजलि दी, जिनकी अमानवीय कारणों से मौत हो गई।

इटली के प्रधानमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जॉर्जिया मेलोनी काफी भावुक नजर आईं।