न फेरे न मंडप, कैसे हुआ सोनाक्षी का कन्यादान!

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की। उनकी शादी बेहद निजी समारोह थी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर शायद कुछ सपने देखे होंगे।

लेकिन सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी में न तो फेरे लिए गए और न ही निकाह पढ़ा गया।

इस रजिस्टर्ड मैरिज में भी सोनाक्षी के माता-पिता यानी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने उनकी इच्छाएं पूरी कीं।

इस रजिस्टर्ड मैरिज में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी के कन्यादान की रस्म निभाई।

पहले खबरें आई थीं कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से नाखुश है।

शादी से कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया था कि वह अपनी बेटी की शादी का हिस्सा बनेंगे।