चेहरे पर बर्फ रगड़ना पड़ सकता है भारी!

Credit- Pinterest

अगर आपके चेहरे पर टैनिंग है, तो आइस फेशियल आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

आइस फेशियल उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें अक्सर मुंहासे की समस्या रहती है।

आइस फेशियल करवाने के लिए बर्फ के टुकड़ों को पतले वॉशक्लॉथ या रूमाल में लपेट लें। इसे चेहरे पर लगाएं।

अगर आपको बर्फ लगाते समय जलन या कोई असुविधा महसूस हो, तो इसे तुरंत बंद कर दें।

आइस क्यूब्स को सीधे चेहरे पर न लगाएं। साथ ही, इसे चेहरे के किसी खास हिस्से पर एक मिनट से ज्यादा न रखें।

इसे आंखों के आस-पास बहुत सावधानी से लगाएं। आंखों के आस-पास का हिस्सा बहुत संवेदनशील माना जाता है।

लंबे समय तक धूप में रहने के तुरंत बाद चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है।