इस देश में गाना सुनना और मुवी देखना हैं गुनाह!

Credit: Goggle

उत्तर कोरिया एक ऐसे देश के रूप में जाना जाता है, जहां बाहरी संस्कृति को लेकर काफी सख्ती है।

यहां फैशनेबल कपड़े, गाने सुनने और कई अन्य चीजों के लिए जनता पर नजर रखी जाती है।

इससे जुड़ा एक मामला साल 2022 में सामने आया, एक लड़के को गाना सुनने के लिए मौत की सजा सुनाई गई।

दक्षिण कोरिया के के-पॉप को सुनने और बांटने के जुर्म में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई गई।

यह व्यक्ति दक्षिण ह्वांगहो प्रांत का रहने वाला था। गाना सुनने के जुर्म में उसे सरेआम फांसी पर लटका दिया गया।

इस मामले की जानकारी 2024 उत्तर कोरिया मानवाधिकार रिपोर्ट में मिली है।