पृथ्वी के घूमने की स्पीड क्या है? जानिए

पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती रहती है और एक चक्कर 365 दिनों में पूरा करती है। 

लेकिन सभी को ये नहीं पता कि आखिर पृथ्वी के घूमने की स्पीड कितनी है। 

इसके अलावा ये भी सवाल उठता है कि अगर ये घूमती है तो आभास क्यों नहीं होता?

स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक, 67,100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है। 

अगर इसको प्रति सेंकड में समझा जाए तो 30 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है। 

अगर आप इसकी स्पीड के चलेंगे तो महज तीन मिनट में लंदन से न्यूयॉर्क पहुंच जाएंगे। 

वही 1,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी अपनी ही धुरी पर घूमती है।