बाढ़ ने मचाया तांडव, अब तक 62 लोगों की मौत

Credit: Goggle

असम में पिछले कई दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। पूरे राज्य के 29 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

कई सड़कें बह चुकी हैं, बाढ़ का पानी काजीरंगा नेशनल पार्क में भी घुस गया है।

62 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 21 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं।

स्थिति इतनी खराब है कि गृह मंत्री अमित शाह तनाव में आ गए हैं।

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा से बात की और राहत कार्यों का जायजा लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाढ़ से राज्य की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।

यहां पर हर साल मानसून के मौसम में बाढ़ आती है। हर साल बचाव अभियान चलाया जाता है।