समधी को हुआ समधन से प्यार, शादी से पहले ही...

Credit: Goggle

कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र में अपने बेटे की शादी तय करने आए एक व्यक्ति को अपनी समधन से प्यार हो गया।

नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी समधी बच्चों की शादी से पहले ही समधन को लेकर भाग गया।

जब महिला के पति को मामले की जानकारी हुई तो वह सदमे में आ गया।

उसने आरोपी पर अपनी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है।

लड़की की मां के 6 बच्चे हैं और उसने अपनी एक साली की बेटी को गोद ले रखा था। इस तरह उसके कुल 7 बच्चे हैं।

आरोपी शकील के 10 बच्चे हैं। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया।

फिलहाल महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।