हमारा तिरंगा किसने बनाया?

Credit: Goggle

तिरंगे का डिजाइन आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने किया था।

ये तिरंगा आजादी के साथ नहीं बल्कि उससे 26 साल पहले यानी 1921 में बना था।

पिंगली वेंकैया ने 5 साल तक अलग-अलग देशों के 30 से ज्यादा झंडों को देखा और उन पर रिसर्च की।

उस समय केसरिया की जगह लाल रंग हुआ करता था।

लाल रंग हिंदुओं, हरा रंग मुसलमानों और सफेद रंग दूसरे धर्मों का प्रतीक हुआ करता था।

वहां गांधी जी ने वेंकैया को बीच में अशोक चक्र रखने की सलाह दी, यह चक्र भारत की एकता का प्रतीक है।

तब लाल की जगह केसरिया रंग को शामिल किया गया और इसे देश की ताकत और साहस का प्रतीक बताया गया।

सफेद रंग सत्य और शांति का प्रतीक बन गया और हरा रंग भूमि, विकास, फसलों आदि का प्रतीक माना गया।