समुद्र किनारे आया "दैत्य", देखने आया भीड़

दुनिया में अक्सर लोगों को ऐसे जीव मिल जाते हैं जिनके बारे में इंसान पहले कभी नहीं जानता।

कभी-कभी ये भयावह होते हैं तो कभी-कभी ये एक ऐसी दुनिया की ओर इशारा करते हैं जिससे वैज्ञानिक भी अब तक अंजान हैं।

हाल ही में मलेशिया के एक समुद्र तट पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

यहां लुंडू के तेलुक मिलो समुद्रतट पर एक अजीब 'राक्षसी जीव' का शव बहकर आ गया।

यह फूला हुआ शव पहली बार समुद्र तट का सर्वेक्षण कर रहे अधिकारियों द्वारा देखा गया था।

लोग एक झलक पाने के लिए क्षेत्र में उमड़ पड़े। विशेषज्ञों का कहना है कि ये व्हेल के अवशेष हो सकते हैं।

पिछले साल सितंबर में पापुआ न्यू गिनी एक सफेद, जलपरी जैसा प्राणी दिखाई दिया था।

शव इतनी बुरी तरह से सड़ चुका था कि वैज्ञानिक इसकी पहचान नहीं कर सके।