सुनीता केजरीवाल दिल्ली की राबड़ी देवी? लगे पोस्टर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार जारी है।

BJP ने सुनीता केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली में कई जगह पर पोस्टर लगाए हैं।

इस पोस्टर पर सुनीता केजरीवाल की तस्वीर दिख रही है और इस पर लिखा है 'दिल्ली की राबड़ी देवी'।

CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपना पहला रोड शो किया है।

इस दौरान समर्थक 'आई लव केजरीवाल' के पोस्टर पकड़े हुए थे।

दिल्ली बीजेपी ने सिविल लाइंस में CM आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर एक साइनबोर्ड लगाया था।

"शीश का महल भ्रष्टाचार का अड्डा, मुख्यमंत्री निवास, 6 फ्लैग स्टाफ रोड सिविल लाइंस" पोस्टर पर ये नारा लिखा है।

बीजेपी ने सुनीता केजरीवाल के प्रचार शुरू करने के बाद उनपर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है।