65 साल के एक्टर के साथ रोमांस करने वाली एक्ट्रेस, सौतेले बाप की हुई शिकार

अभिनेत्री लैला खान ने राजेश खन्ना के साथ फिल्म की थी। यह फिल्म थी वफ़ा- ए डेडली लव स्टोरी।

दोनों की यह फिल्म 2008 में आई थी और फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के निर्देशक राकेश सावंत थे।

इस फिल्म की वजह से बॉलीवुड में लैला खान को याद किया जाता है। उनका जन्म 1978 में हुआ था।

खबरों की मानें तो उन्होंने एक बैंड बांग्लादेशी संगठन के सदस्य मुनीर खान से शादी कर ली थी।

साल 2011 में अभिनेत्री के लापता होने की खबर ने सभी को चौंका दिया था।

लैला के सौतेले पिता ने 13 साल पहले उसे, उसकी मां और पूरे परिवार को मार डाला था।

उनके शवों को इगतपुरी के फार्म हाउस में दफना दिया गया था। इनमें लैला, उसकी मां और 4 भाई-बहन शामिल थे।

अब यह मामला सामने आया है और लैला के सौतेले पिता परवेज टेक को मौत की सजा सुनाई गई है।