जैसे ही कपड़े बदलने जाती महिलाएं, महंत शुरू कर देता था घिनौना काम

गाजियाबाद के मुरादनगर में गंगनहर में गंगा घाट है। बड़ी संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगाने आते हैं।

लेकिन यहां एक महंत गंदी हरकत करता था।

जब महिलाएं गंगा में डुबकी लगाने के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम में जाती थीं।

इसलिए महंत उनका वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता था।

कैमरे की लाइव फीड महंत के मोबाइल पर आती थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे जब्त कर लिए।

जांच करने पर उसमें पिछले 5 दिनों के वीडियो थे। कैमरों की जांच में 300 से ज्यादा वीडियो फुटेज मिले हैं।

पुलिस को महिला ने शिकायत की थी। जांच में पता चला कि महंत के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं।