ऐसा गांव जहां लगती है दुल्हनों की बोली!

बुल्गारिया में स्टारा जागोर नाम की जगह पर दुल्हनों का बाजार लगता है।

इस जगह पर पुरुष अपने परिवार के साथ आते हैं और अपनी पसंद की लड़की चुनते हैं।

जिस लड़की को लड़का पसंद करता है उसके लिए सौदेबाजी की जाती है।

जब लड़की का परिवार दी गई कीमत से संतुष्ट हो जाता है, तो उनकी बेटी लड़के को सौंप दी जाती है।

दरअसल, इस बाजार में कलाइदझी समुदाय के लोग अपनी बेटियों को बेचते हैं।

ऐसे में इन्हें खरीदने वाले व्यक्ति का भी उसी समुदाय से होना अनिवार्य है।

आर्थिक रूप से मजबूत परिवार अपनी बेटियों को इस बाजार में नहीं बेच सकते।

साथ ही इस बाजार से खरीदी गई लड़की को बहू का दर्जा देना भी जरूरी है।