हर छोटी-छोटी बात पर आता है गुस्सा तो क्या करें, महाराज प्रेमानंद ने बताया उपाय
प्रेमानंद महाराज ने कई विषयों पर अपने विचार दिए हैं और आध्यात्म का मार्ग सुझाया है।
एक व्यक्ति ने महाराज जी से पूछा कि उसे बहुत गुस्सा आता है। उसे कैसे नियंत्रित करना चाहिए।
प्रेमानंद जी ने कहा कि दरअसल अब हमारी सहनशीलता कम हो गई है। संयम और विवेक की कमी हो गई है।
अगर हमारे मन के खिलाफ कुछ होता है तो हमें गुस्सा आ जाता है क्योंकि हमारी सोचने की क्षमता खत्म हो गई है।
महाराज ने कहा कि अगर आप किसी चीज का आनंद लेंगे तो आपको दुख भी होगा। यह निश्चित है।
इसलिए भगवान का नाम लें और सोचें कि अनुकूलता भगवान की कृपा है और प्रतिकूलता भगवान की कृपा है।
क्रोध को कम करने का एकमात्र उपाय नाम जप है। खुद को शांत करें।