कंगना रनौत कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कंगना एक बार फिर चर्चा में हैं।

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी ने कंगना रनौत को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।

तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत कितनी पढ़ी-लिखी हैं।

कंगना 10वीं पास हैं, उन्होंने 12वीं की परीक्षा दी थी लेकिन वह इसमें फेल हो गईं।

कंगना एक प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं। कंगना 16 साल की उम्र में अपने घर से भाग गई थीं।

जिसके बाद कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद उन्होंने बॉलीवुड में यह मुकाम हासिल किया।

कंगना अब लोकसभा चुनाव से अपने राजनीतिक करियर में आगे कदम बढ़ाने जा रही हैं।