कौन से नेता किस उम्र में बने पीएम?

नरेंद्र मोदी जब वे दस साल पहले देश के पीएम बने थे, तब उनकी उम्र 63 साल थी।

मोरारजी देसाई 1977 में 81 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। वो देश के सबसे वरिष्ठ पीएम थे।

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 57 साल की उम्र में स्वतंत्र भारत के पहले पीएम बने थे।

लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। तब उनकी उम्र 59 साल थी।

इंदिरा गांधी देश की तीसरी प्रधानमंत्री थीं। वे 1966 में देश की पीएम बनी थीं। तब उनकी उम्र सिर्फ 48 साल थी।

राजीव गांधी 1984 में प्रधानमंत्री बने। वे 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।

अटल बिहारी तीन बार प्रधानमंत्री बने। तब उनकी आयु 72 वर्ष थी।

2004 से 2014 तक दो कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह 71 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने।