पृथ्वी की हर पल रक्षा करती हैं ये चीज!

बृहस्पति ग्रह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसे सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर भी कहा जाता है।

दरअसल, इसे सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर कहने के पीछे की वजह इस विशालकाय ग्रह की अनोखी शक्ति है।

यह पृथ्वी की ओर आने वाले धूमकेतु को भी अपनी ओर खींच लेता है।

जुलाई 1994 में दुनियाभर के खगोलविदों की नजर शूमेकर-लेवी धूमकेतु पर टिकी थी।

बृहस्पति के गुरुत्वाकर्षण के कारण यह कहीं और जाने के बजाय धीरे-धीरे सौरमंडल की ओर खिंचने लगा।

अंत में यह 2 लाख 16 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ग्रह से टकराया।

बृहस्पति के अंदर पृथ्वी के आकार के 1300 ग्रह आसानी से समा सकते हैं।