कुवैत जैसे देशों में भारतीय मजदूरों पर होते हैं कैसे-कैसे अत्याचार? जानिए

कुवैत में आग लगने की घटना में 42 भारतीयों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

इस बात पर भी बहस शुरू हो गई है कि आखिर इतने सारे लोग कफील व्यवस्था के चंगुल में कैसे फंस जाते हैं।

खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार मुश्किल हालात में रहने को क्यों मजबूर हैं?

वो एजेंट के चक्कर में यहां फंस जाते है वो बोलता है कि वीकेंड पे छुट्टी मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं होता है।

8 घंटे की ड्यूटी का बोल के काम दिया जाता है लेकिन काम 12 घंटे होते है।

140 Kuwaiti dinar में 12 घंटे ड्यूटी लेते है। वो इन लोगों का शोषण करते है।

इमरजेंसी में घर जाने पर 1000 Kuwaiti Dinar मांगता है।140 Dinar कमाने वाला 1000 दीनार कैसे देगा।