यूपी के इस परिवार में होगा भगवान कल्कि का जन्म!

हिंदू धर्मग्रंथों में भगवान विष्णु के मुख्य 10 अवतारों का वर्णन है, जिनमें से 9 अवतार ब्रह्मांड में विष्णु के जन्म को समर्पित हैं।

10 अवतार भगवान कल्कि का आना अभी बाकी है जो कलयुग के अंत में होगा।

अग्नि पुराण के 16वें अध्याय में भगवान कल्कि का वर्णन किया गया है, जो सफेद घोड़े पर सवार दिखाई देते हैं।

कल्कि पुराण के अनुसार, भगवान कल्कि उत्तर प्रदेश के संभल नामक स्थान पर एक ब्राह्मण परिवार में जन्म लेंगे।

महर्षि वेद व्यास जी ने हजारों साल पहले भविष्यवाणी की थी कि कलयुग के समय में अत्याचार और पाप बढ़ेंगे और इसके अंत में भगवान कल्कि अवतार लेंगे।

भगवान कल्कि अपने गुरु भगवान परशुराम के निर्देश पर भगवान शिव की तपस्या करेंगे और दिव्य शक्तियों को प्राप्त करेंगे।

 कल्कि अवतार सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को उत्तर प्रदेश के संभल में विष्णुयश नामक ब्राह्मण परिवार में होगा।

भगवान कल्कि के आगमन के बाद कलियुग समाप्त हो जाएगा और सत्ययुग शुरू होगा, जिसमें धर्म की पुनः स्थापना होगी।