वीडियो बनाने की चक्कर में महिला ने की हदें की पार, छोटे बच्चे को भी नहीं छोड़ा

आज के समय में लोग रील वीडियो बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

यह वीडियो 14 मई 2024 का है। इसे kajal_kashish01 नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इसमें एक महिला छोटे बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट पीते हुए रील वीडियो बना रही है।

बच्चा सिगरेट के धुएं से असहज है लेकिन महिला पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।

कुछ यूजर्स ने इसे आपराधिक कृत्य मानते हुए कार्रवाई की मांग भी की है।

रील बनाने वाली महिला की गोद में जो बच्चा है, वह उसका नहीं है।

सिगरेट उन लोगों के लिए और भी खतरनाक है जो इसका धुआं अपने शरीर में ले लेते हैं।