Wednesday, July 3, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंAccident: बारात के दौरान 10 फीट गहरे नाले में गिरी 2 बच्चियां,...

Accident: बारात के दौरान 10 फीट गहरे नाले में गिरी 2 बच्चियां, 3 घंटे बाद मिली लाश

India News(इंडिया न्यूज़), Accident: यूपी की ताजनगरी आगरा में बुधवार को दो मासूम बच्चियों की नाले में डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम बारात देखने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान वह फिसलकर 10 फीट गहरे खुले नाले में गिर गई। जब दोनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया तो हंगामा मच गया।

गहरे नाले में गिरी 2 बच्चियां

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। घटना मालपुरा थाने के मुल्ला की प्याऊ नई आबादी की है। यहां घर से बाहर बारात देखने गई दो लड़कियां 10 फीट गहरे नाले में गिर गईं। लड़कियों के गिरने से बारात में अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस तुरंत पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से लड़कियों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद एक बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आधे घंटे बाद दूसरी बच्ची का शव भी बरामद कर लिया गया।

3 घंटे बाद मिली लाश

ब्लाक प्रमुख रवीन्द्र उर्फ राजू प्रधान ने कहा कि बच्चियों की मौत अतिक्रमण के कारण हुई है। उनका कहना है कि हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ के साथ पुलिस टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मासूमों के शव बरामद कर लिए। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चियां 25 मिनट से ज्यादा समय तक पानी में डूबी रहीं। इससे उसकी मौत हो गयी। पिछले छह वर्षों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular