Tuesday, July 9, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंCG Politics: PM मोदी के सादगी पर फिदा हुए लोग, BJP सभी...

CG Politics: PM मोदी के सादगी पर फिदा हुए लोग, BJP सभी बड़े नेता टेबल की ओर भागे और फिर...

India News(इंडिया न्यूज़), CG Politics: शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह राज्यपाल की मेज को खिसकते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गवर्नर के लिए माइक को भी सही जगह दी। मोदी का ये अंदाज काफी लोकप्रिय हो रहा है।

इसके अलावा उन्होंने मंच पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भगेल से हाथ भी मिलाया। मंच से निकलते वक्त प्रधानमंत्री ने सिर्फ भगेल से हाथ मिलाया और उनका हालचाल पूछा। जानकारी के मुताबिक, बैठक स्थल पर राज्यपाल के सामने माइक और टेबल के बीच कोई वस्तु नहीं थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India News (@indianews_live)

मंच पर आते ही मोदी ने टेबल को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की ओर किया। यह नजारा देख बीजेपी के बड़े नेता टेबल की ओर दौड़ पड़े। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन प्रधानमंत्री काफी बुजुर्ग हैं। प्रधानमंत्री ने नैतिकता और अपने सम्मान की खातिर ऐसा व्यवहार किया, जो चर्चा का विषय बन गया। जब आम लोगों ने इस दृश्य को अपनी आंखों के सामने और स्क्रीन पर देखा तो वे इस घटना को देखकर तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक सके।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular