Thursday, July 4, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरें'उनको ना भूलें, जो सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए अपनी...

'उनको ना भूलें, जो सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे रहे हैं....; जवानों की शहादत पर बोले CJI चंद्रचूड़

India News (इंडिया न्यूज़),CJI Chandrachud : सुप्रीम कोर्ट में क्रिसमस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में CJI DY चंद्रचूड़ शामिल हुए। यहाँ उन्होंने देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को याद किया। CJI ने कहा कि पिछले दिनों हमने अपने चार जवानों को खो दिया है। क्रिसमस का त्यौहार मनाते समय हमें उन जवानों को नहीं भूलना चाहिए, जो सीमा पर खड़े हैं और देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे रहे हैं।

‘देश से बड़ा कुछ नहीं’

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के क्रिसमस कार्यक्रम में CJI ने कहा, ‘मुंबई में स्कूल के दिनों में जो बात मैंने प्रमुखता से सीखी, वह थी देशभक्ति की भावना। देश का दर्जा सबसे बढ़कर है, देश से बड़ा कुछ नहीं हैं। जरूरत पड़े तो हम देश के लिए अपना जीवन भी कुर्बान कर सकते हैं, जिस तरह हमारे सेना के जवान करते हैं।

CJI ने संविधान को बताया सबसे पवित्र किताब

CJI ने कार्यक्रम में यह भी कहा कि हम जजों और वकीलों के लिए सबसे पवित्र पुस्तक देश का संविधान है। संविधान हमको सिखाता है कि देश के नागरिक के रूप में हम सब एक हैं और हम लोगों को इस देश को बेहतर बनाना है। इसके आगे वकीलों से उन्होंने अनुरोध किया कि वह बिना उचित कारण के सुनवाई टालने के लिए न कहें। हमें आम लोगों को जरूरत को समझना होगा। हम समाज को संदेश दें कि हम अपने काम के लिए गंभीर हैं।

also read ; अटल जी की जयंती पर राष्ट्रपति- PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या कहा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular