Sunday, July 7, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंGautam Gambhir: मैच के दौरान आपस में भिड़ गए गंभीर-श्रीसंत, आपने देखा...

Gautam Gambhir: मैच के दौरान आपस में भिड़ गए गंभीर-श्रीसंत, आपने देखा क्या?

India News(इंडिया न्यूज़), Gautam Gambhir: गौतम गंभीर और एस श्रीसंत दोनों ही अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते थे। दोनों का ये रवैया रिटायरमेंट के बाद भी जारी है। ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं और एक मैच के दौरान ये आपस में भिड़ गए। उनकी नोकझोंक का ये वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है।

गंभीर ने की कुटाई (Gautam Gambhir)

इस मैच में गंभीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। मैच का दूसरा ओवर श्रीसंत ने डाला। श्रीसंत के ओवर की दूसरी गेंद पर गंभीर ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। हालांकि अगली गेंद पर कोई रन नहीं आया। इसी दौरान श्रीसंत ने गंभीर से कुछ कहा। गंभीर ने श्रीसंत की तरफ गुस्से से देखा। दोनों के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली। गंभीर ने इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। इससे पहले गंभीर ने भीलवाड़ा किंग्स के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी।

दोनों मशहूर हैं

यहां तक कि जब गंभीर और श्रीसंत टीम इंडिया के लिए खेले तो भी उसी आक्रामकता के साथ खेले। साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच में आंद्रे नेल पर छक्का मारने के बाद श्रीसंत ने जो डांस किया था वो आज भी सभी को याद है। हरभजन सिंह ने भी आईपीएल में श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। ये विवाद भी काफी चर्चित रहा। कामरान अकमल और शाहिद अफरीदी के साथ गंभीर की लड़ाई भी जगजाहिर है। मैदान पर गंभीर ने इन दोनों से लड़ाई की।

लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय टीम को दो बार विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर फिलहाल बल्ला थाम रहे हैं। गंभीर अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। चाहे वो उनकी बल्लेबाज़ी हो या उनका आक्रामक रवैया। गंभीर इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं और खूब रन बना रहे हैं। बुधवार को इस टीम का मुकाबला गुजरात जायंट्स से हुआ। इस मैच में गंभीर का सामना अपने पुराने साथी से हुआ। ये खिलाड़ी हैं एस श्रीसंत। लेकिन ये दोनों पुराने दोस्त आपस में लड़ने लगे।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular