Sunday, July 7, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंIPL 2024: गौतम गंभीर ने छोड़ा Lucknow Super Gaints का साथ, जानिए...

IPL 2024: गौतम गंभीर ने छोड़ा Lucknow Super Gaints का साथ, जानिए अब किस टीम में जाएंगे

India News(इंडिया न्यूज़), IPL 2024: पिछले दो संस्करणों में शानदार प्रदर्शन करने वाली लखनऊ की टीम 2024 से पहले दो बड़े संकेत लेकर आई है। सबसे पहले हेड कोच एंडी फ्लावर ने अपनी टीम छोड़ी। अब गौतम गंभीर ने भी अपना पद छोड़ दिया है। गौतम गंभीर ने खुद एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स के नए मेंटर बन गए हैं। केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।

गंभीर ने छोड़ा लखनऊ का साथ

जब से फ्लॉवर कोच ने टीम को छोड़ा हैं तब से ये कयास लगाया जा रहा है कि गंभीर ने भी लखनऊ के टीम का साथ छोड़ दिया। केएल राहुल के साथ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें उनकी टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची है। हालाँकि, दोनों बार वे प्लेऑफ़ से बाहर हो गए और फ़ाइनल तक पहुँचने में असफल रहे। एंडी फ्लावर्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को लखनऊ सुपर जायंट्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

गंभीर ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

गौतम ने रविवार को अपनी पोस्ट में लिखा- एलएसजी ब्रिगेड! गौतम ने लिखा- जैसा कि मैं लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ अपनी अद्भुत यात्रा के समापन की घोषणा करता हूं। मैं सभी खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और इस यात्रा को यादगार बनाने वाले सभी लोगों के प्रति अपना प्यार और दोस्ती व्यक्त करता हूं। मैं डॉ. संजीव गोयनका को उनकी अद्भुत फ्रेंचाइजी बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि यह टीम भविष्य में शानदार प्रदर्शन करेगी और सभी खिलाड़ियों को गौरवान्वित करेगी. एलएसजी ब्रिगेड को शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular