Friday, July 5, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंRam Mandir: राम मंदिर के लिए दान में मिले सैकड़ों किलो सोने-चांदी का...

Ram Mandir: राम मंदिर के लिए दान में मिले सैकड़ों किलो सोने-चांदी का क्या होगा? जानें

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: लंबे समय के बाद राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है। आगामी 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी और इसके साथ ही मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसके बाद लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या में मौजूद रहेंगे। फिलहाल राम मंदिर में तैयारियां चल रही हैं और मंदिर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राम मंदिर के लिए देशभर से कई किलो सोना और चांदी दान में दिया गया है, जिसके बाद अब सवाल है कि इतने सोने का क्या होगा?

सोने की चमक कई चीजों में दिखेगी

दरअसल, राम मंदिर में कई ऐसी चीजें होंगी, जिन पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। रामलला के सिंहासन से लेकर आसन तक सोने की चमक दिखाई देगी। इसके अलावा गर्भगृह में दरवाजों पर भी स्वर्ण उत्कीर्ण कलाकृति देखी जा सकती है। इसके अलावा रामलला के हाथों में धनुष-बाण भी सोने के बने होने की बात सामने आ रही है।

बचे हुए सोने का क्या होगा?

इन सबके बावजूद राम मंदिर में कई सौ किलो सोना बच जाएगा और चांदी की मात्रा भी इससे कहीं ज्यादा है। अब राम मंदिर के इस खजाने को सुरक्षित रखने की तैयारी शुरू हो गई है। कई लोगों ने राम मंदिर के लिए सोने के आभूषण, ईंटें और सिक्के दान किए हैं। इन सभी को एक साथ सुरक्षित रखना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में मंदिर ट्रस्ट अब इस सारे सोने को पिघलाकर एक जगह रखेगा।

ऐसा करने से सोने-चांदी की इतनी सारी चीजों को संभालने का झंझट खत्म हो जाएगा और इसे सुरक्षित रखना भी आसान हो जाएगा। आपको बता दें कि मंदिर निर्माण की शुरुआत के साथ ही पिछले कई सालों से लोग राम मंदिर के लिए दान कर रहे हैं। दान कई गुना बढ़ गया। मंदिर को विदेशों से भी दान के रूप में कई महंगी वस्तुएं मिल रही हैं। लाखों-करोड़ों रुपये के इस दान का हिसाब-किताब भी रखा जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से इसकी व्यवस्था पहले ही कर ली गई है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular