Friday, July 5, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंन्यू ईयर से पहले रेव पार्टी के रंग में भंग, पुलिस ने...

न्यू ईयर से पहले रेव पार्टी के रंग में भंग, पुलिस ने मारी रेड, पकड़े 100 लड़के-लड़कियां

India News(इंडिया न्यूज़),New Year 2024: साल 2023 का आज आखिरी दिन है। कल यानी सोमवार से नया साल शुरू हो रहा है। चारों तरफ न्यू ईयर के स्वागत का इंतजार किया जा रहा है। होटलों, क्लब, पब में जमकर पार्टियां हो रही हैं। इसी की आड़ में कई जगहों पर गैगकानूनी काम भी देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे में एक रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए ठाणे के घोड़बंदर कासारवडवली गांव के पास रेव पार्टी कर रहे 100 लोगों को हिरासत में लिया।

ठाणे में रेव पार्टी पर पुलिस की रेड

जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए 100 लोगों में पुलिस ने 12 लड़कियां को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा रेव पार्टी में पकड़े गए सभी आरोपियों को मेडिकल चेकअप के बाद ठाणे कासारवडवली पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे में चल रही इस रेव पार्टी में ड्रग्स, एलएसडी, गांजा, चरस, शराब का सेवन किया जा रहा था। नशे में धुत लड़कियां डीजे की धुन पर थिरक रही थी। जैसे ही इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली। इसके बाद पुलिस ने आधी रात में छापेमारी कर सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने यह भी बताया है कि रेव पार्टी में बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। पुलिस ने घटनास्थल से 25 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। पुलिस ने इस मामले में यह भी कहा है कि 19 साल से लेकर 20 साल के बीच के युवाओं को कथित तौर पर तेज संगीत वाली पार्टी में ड्रग्स और शराब का सेवन करते हुए पाया गया। इस दौरान पुलिस ने 200 ग्राम मारिजुआना, 70 ग्राम चरस, 0.40 ग्राम एलएसडी और कुछ एक्स्टसी पिल्स भी जब्त किया।

पुलिस जांच में जुटी

बता दें, इस मामले में पुलिस का यह भी कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दो संदिग्धों तेजस कुणाल और सुजल महाजन ने ठाणे में इस पार्टी का आयोजन किया था। इन दोनों ने एंट्री के लिए हर एक व्यक्ति से 1000 रुपए एंट्री शुल्क लिया था। पार्टी होने से ठीक 2 घंटे पहले दोनों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोकेशन की जानकारी दी थी। पुलिस अब जांच कर रही है कि पार्टी में ड्रग्स कहां से मंगाया गया था।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular