Tuesday, July 9, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंपहली बार 'स्पेशल ट्रेन' के रूप में चलेगी वंदे भारत: इस मौके...

India News(इंडिया न्यूज़) : भारत में निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन इस बार दिवाली एवं छठ के मौके पर स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जायेगा। जो नई दिल्ली से प्रयागराज होते हुए पटना तक जाएगी । सामने आई जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में इसे स्थायी भी किया जा सकता है। बता दें, नई दिल्ली से पटना के बीच यह सफर तकरीबन 11.35 घंटे में पूरा होगा।

इस दिन होगा संचालन

सामने आई जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से 02252 वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11, 14 और 16 नवंबर की सुबह 7.25 बजे होगा। जो 12.02-12.05 बजे कानपुर सेंट्रल, दोपहर 2.08-2.10 बजे प्रयागराज जंक्शन, 3.50-4.00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, शाम 5.15-5.17 बजे बक्सर जंक्शन, 6.08-6.10 बजे आरा एवं शाम सात बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वहीँ, पटना से 02251 का संचालन 12, 15 एवं 17 नवंबर को होगा। यह सुबह पटना से 7.30 बजे रवाना होगी।

also read : सीएम केजरीवाल को लेकर आतिशी का बड़ा दावा, जानें क्या कहा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular