Monday, July 1, 2024
HomeAqiDelhi Air Pollution: दिल्ली -NCR में जहरीली हुई हवा, आनंद विहार का...

Delhi Air Pollution: दिल्ली -NCR में जहरीली हुई हवा, आनंद विहार का AQI 300 पार

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु प्रदूषण स्तर में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बता दे कि दिल्ली में भारी बारिश के बाद वायु प्रदूषण में काफी सुधार देखने को मिली था। दिल्ली के कई जगहों पर प्रदूषण में सुधार देखने को मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को आनंद विहार का AQI बहुत ज्यादा दर्ज किया गया जो कि 290 है। दिल्ली की हवा में आज फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। है। कोहरे और बारिश ने दिल्ली- NCR की वायु प्रदूषण में सुधार ले आई थी।

दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi Air Pollution)

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की उम्मीद है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। प्रदूषण की बात करें तो रविवार को प्रदूषण में थोड़ी कमी देखी गई। रविवार को यहां AQI 245 दर्ज किया गया। बता दे कि इस दौरान पारा सामान्य से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। जो फरवरी में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। हालांकि, पिछले पांच दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज यानी बुधवार को सुबह मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।

आज का AQI

  • आनंद विहार- 290
  • श्री अरबिंदो मार्ग-288
  • आईटीआई जहांगीरपुरी-138
  • पंजाबी बाग- 278
  • नरेला-291
  • नोएडा -201

AQI कब कैसा

  • एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर बेहद ‘गंभीर’
ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular