Monday, July 8, 2024
HomeAqiDelhi AQI Update: करीब 300 दिनों बाद दिल्ली की हवा में हुआ...

Delhi AQI Update: करीब 300 दिनों बाद दिल्ली की हवा में हुआ सुधार

India News Delhi (इंडिया न्यूज दिल्ली), Delhi AQI Update: देश की राजधानी दिल्ली में करीब 300 दिनों बाद लोग राहत भरी सांस ले पाएंगे। दरअसल गुरुवार को दिल्ली में AQI 61 दर्ज किया गया। बता दें ये 11 सितंबर 2023 के बाद सबसे कम AQI है। इतना ही नहीं अगले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत रहेगा।

गुरुवार को साल की सबसे साफ हवा

लगातार दो दिन से हो रही हल्की बारिश ने गुरुवार को लोगों ने साल की सबसे साफ हवा में सांस ली। AQI महज 61 दर्ज हुआ। 27 जून को एक्यूआई 79 और 28 जून को 64 रहा था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, यह 11 सितंबर 2023 के बाद दिल्ली की सबसे स्वच्छ हवा है, तब AQI का आंकड़ा 53 था।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताई वजह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, “पिछले 24 घंटों में दिल्ली में रुक-रुक कर हुई बारिश और तेज हवाओं ने मिलकर वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाना भी जारी रखा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की वजह से शहर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से छह डिग्री कम है। इस मौसम में आम तौर पर तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस था।”

कुछ दिन रहेगी राहत

रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी AQI का 61 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 42, बहादुरगढ़ का 50, बल्लभगढ़ का 60, गाजियाबाद का 46, गुरुग्राम का 100, मानेसर का 53, और नोएडा का 48 रहा। गुरुवार को हवाएं 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। 5 जुलाई को हवाओं की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे, 6 जुलाई को 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे और 7 जुलाई को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

Also Read:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular