होम / Arvind Kejriwal Health: CM अरविंद केजरीवाल की हेल्थ रिपोर्ट पर जानिए क्या बोले संजय सिंह

Arvind Kejriwal Health: CM अरविंद केजरीवाल की हेल्थ रिपोर्ट पर जानिए क्या बोले संजय सिंह

• LAST UPDATED : July 15, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज) Arvind Kejriwal Health: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। आप के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि तिहाड़ जेल की मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल कई बार कम हुआ है। शुगर लेवल कम होने से कोमा में जाने और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका वजन भी कम हुआ है।

अरविंद केजरीवाल की सेहत में हुई खराबी, वजन हुआ काम

इसके पहले, आप के नेताओं और दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है। इस पर सवाल उठते ही, तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को एक पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि 1 अप्रैल 2024 को जब अरविंद केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल आए थे, तो उनका वजन 65 किलोग्राम था। 10 मई को जब वह जेल से बाहर आए तो उनका वजन 64 किलोग्राम था। इसके बाद, 2 जून को उनका वजन 63.5 kg था और कल यानी 14 जुलाई को इनका वजन 61.5 kg हो गया।

जेल के सुपरिटेंडेंट ने यह भी कहा है कि वजन में कमी कम खाने या कम कैलोरी इनटेक की वजह से हो सकती है। अरविंद केजरीवाल का रोजाना वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में चेकअप होता है, और कोर्ट के आदेश के अनुसार उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मेडिकल बोर्ड की बैठकों में मौजूद रहती हैं।

सुपरिटेंडेंट ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के कुछ मंत्रियों और आप के नेताओं ने सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी फैला कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की है।

Also Read: BSES Fake Officer: दिल्ली पुलिस ने तीन नकली BSES अफसरों को दबोचा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox