Tuesday, July 9, 2024
HomeAstrologyChandra Grahan Niyam: आज शाम 4 बजे से पहले करें ये काम,...

India News(इंडिया न्यूज़), Chandra Grahan Niyam: आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूरे भारत में दिखाई देगा। ग्रहण से 9 घंटे पहले शाम 4 बजे से सूतक शुरू हो जाएगा, ऐसे में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और ग्रहण के मोक्ष के बाद पूजा-अर्चना की जाएगी। चंद्र ग्रहण आज रात 1:05 A.M से 2:24 A.M बजे तक रहेगा। ग्रहण के बाद मंदिरों के कपाट खुलेंगे और अभिषेक पूजा की जाएगी। यह खंडग्रास चंद्रग्रहण है और मेष राशि में लग रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान कई तरह के काम वर्जित होते हैं।

सूतक काल से पहले करें ये काम

  • पहले खुद को शुद्ध करें।
  • ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान करना शुभ माना जाता है।
  • अपने इष्ट देवता या देवी की पूजा करें।
  • भगवान की आरती अवश्य करें।
  • मंदिर में तुलसी के पत्ते रखें।
  • खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते रखे।
  • लड्डू गोपाल को तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाएं।

भारत में चंद्र ग्रहण 2023 का समय आज

नासा के अनुसार, चंद्र ग्रहण शनिवार, 28 अक्टूबर, 2023 को 0.122 की छाया तीव्रता पर होगा। ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। 2023 का आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में 28 अक्टूबर 2023 को दिखाई देगा। ग्रहण 1:05 A.M पर शुरू होगा और 29 अक्टूबर को 2:24 A.M IST पर समाप्त होगा।

इसे भी पढ़े: Chandra Grahan 2023: इस बार चांद की रोशनी में भूलकर भी ना रखें खीर, जानें वजह

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular