Sunday, July 7, 2024
HomeAstrologyLohri Upay: लोहड़ी के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, नहीं होगी...
Lohri Upay:

Lohri Upay: पंजाब समेत पूरे देशभर में आज लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। वह पूरे उत्साह, उमंग और खुशियों के साथ इस त्योहार को मना रहे हैं। आपको बता दें कि लोहड़ी को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। खासकर किसानों के लिए ये त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन वे अग्नि में अपनी नई फसलों को अर्पित करते हुए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं और अच्छी फसल की कामना करते हैं।

लोहड़ी के दिन करें ये उपाय 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए इस खबर के माध्यम से हम जानते हैं लोहड़ी के उपायों के बारे में।

  • सुख-समृद्धि- लोहड़ी पर रेवड़ी का भोग लगाने के बाद आप गरीब कन्याओं को इसे जरूर खिलाएं। ऐसा करने से घर का अन्न भंडार हमेशा भरा रहता है।
  • आर्थिक स्थिति- इस दिन लाल रंग के कपड़े में गेंहू बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आप चाहें तो इस दिन काली गाय को उड़द और चावल से बनी खिचड़ी भी खिला सकती है। इससे घर पर धन-संपदा बनी रहती है।
  • सकारात्मकता- लोहड़ी पर महादेवी की मूर्ति या तस्वीर के सामने सरसों तेल की दीपक जलाएं और पूजा में सिंदूर, बेलपत्र समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। इससे घर पर देवी की कृपा बनी रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।
  • वास्तु दोष दूर करने- वहीं लोहड़ी पर्व की संध्या में लोहड़ी की पवित्र अग्नि जब जल जाए तो अंत में उस अग्नि को अपने पूरे घर में दिखाएं। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है।
  • खुशहाली- इस दिन महादेवी की पूजा में रेवड़ी, गजक और मीठी चीजों का भोग लगाएं। साथ ही पूजा में सूखे नारियल में कपूर रखकर अग्नि प्रज्वलित करें और उसमें रेवड़ी और मूंगफली आदि डालें और ”ओम सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा” मंत्र का जाप करते हुए अग्नि की सात बार परिक्रमा करें। इससे नकारात्मकता दूर होगी और घर पर खुशहाली बनी रहेगी।

ये भी पढ़े: शरद यादव को श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी, बोले- ‘मेरी दादी से हुई थी राजनीतिक लड़ाई’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular