Friday, July 5, 2024
HomeAstrologyNew Year 2024 Rashifal: 2024 में ये राशियां रहेंगी लकी ; बढ़ेगा...

2024 में ये राशियां रहेंगी लकी ; बढ़ेगा मान -सम्मान, होगी खूब तरक्की

India News(इंडिया न्यूज़),New Year 2024 Rashifal: नए साल की शुरूआत अब से कुछ ही देर में हो जाएगी। वर्ष 2024 सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम ले कर आने वाला है। इस साल दुनिया में बड़े बदलाव होंगे और साथ ही युद्ध, दुर्घटनाओं जैसी स्थिति बन सकती है। नए साल पर मेहनत करने से लाभ भी मिल सकता है और कुछ राशियों में रोजगार की व्यवस्था होने वाली है। ये साल मिथुन, धनु और मेष राशी वालों के लिए शुभ रहेगा।

मेष

नए साल में सफलता भरा रहेगा। कुछ वक्त को छोड़कर पूरे साल हेल्थ अच्छा रहेगा। संपत्ति और धन के मामले अच्छे रहेंगे। नौकरी के मामले भी उत्तम रहेंगे। कारोबार में सोच समझ कर पैसा खर्च करने से लाभ मिलेगा। विवाह में देरी होगी और रिश्तों, प्रेम संबंध में समस्या रहेगी।

वृष

नया साल मेहनत के साथ सफलता देगा। हेल्थ मिला जुलाकर रहेगा, नाक, कान, गले और हड्डियों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। धन कम होने के साथ जरूरत पूरी होती रहेंगी। करियर में सुधार होगा, मेहनत का फल मिल सकता है। विवाह में विलंब होगा और प्रेम संबंध में समस्या हो सकती है।

मिथुन

2024 साल जीवन में मिला जुला परिणाम देगा। स्वास्थय पर ध्यान रखते हुए लिवर, कोलेस्ट्रॉल और ह्रदय रोग से बचना होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, संपत्ति संबंध कामों से छुटकारा मिलेगा और नई संपत्ति मिलेगी। कारोबार नौकर में स्थिरता आएगी। उच्च पद और प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। वर्ष की शुरूआत में विवाह हो सकते हैं, रिश्तों के मामले में ये साल अच्छा रहेगा।

कर्क

इस साल जीवन में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा नही रहेगा, नसों, हड्डियों और आखों की समस्या से परेशानी हो सकती है। धन में उतार चढ़ाव रहेगा। करियर में सुधार होगा, रिश्तों की समस्या हो सकती है। मनचाहा विवाह होगा।

सिंह

यह वर्ष आपकी हेल्थ के लिए मध्यम है। छाती, हड्डियों और रक्तचाप का ध्यान रखने की जरूरत है। धन के मामले में यह वर्ष अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष और कारोबार में स्थिरता रहेगी। नौकरी के लिए जगह परिवर्तन हो सकता है। परिक्षा में सफलता मिल सकती है, रिश्तों का ध्यान देना होगा। विवाह के साथ संतान प्रप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या

यह वर्ष आपके लिए लाभरकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्थान परिवर्तन के साथ लाभ की स्थिति बनेगी। धन में सुधार होगा और संपत्ति का लाभ हो सकता है। साल के शुरूआत में बेहतर करियर की शुरूआत होगी। नौकरी के साथ व्यापार उत्तम रहेगें। पारिवारिक रिश्तों में बिखराव आ सकता है, विवाह में देरी होगी।

also read ; Ayodhya: 85 हजार करोड़ रुपये से होगा अयोध्या का कायाकल्प, क्या होंगी सुविधाएं, जानें प्लान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular