Friday, July 5, 2024
HomeAstrologyShani Mantra: राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, शनि देव होंगे...

Shani Mantra: राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, शनि देव होंगे प्रसन्न

India News (इंडिया न्यूज),Shani Mantra: सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा से ग्रह-दोष दूर होते हैं और उनकी कृपा बरसती है। बता दें, शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम होता है। वहीँ, इस दिन खास मंत्रों के जाप से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसा करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं।

वैसे तो भगवान शनि देव के कई मंत्र हैं, लेकिन यदि आप अपनी राशि के मुताबिक, शनि देव के मंत्रों का जाप करेंगे तो उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में चल रहे दोष भी दूर होते हैं। सबसे पहले आप शनिवार के दिन काले तिल और नीले रंग के फूल चढ़ाकर शनि देव की पूजा करें और सरसों तेल का दीप जलाएं। फिर अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

राशि अनुसार शनि मंत्र का जाप

मेष राशि : मेष राशि वालों को ‘ॐ शान्ताय नम:’ मंत्र का जाप करना प्रभावी होता है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वाले लोग शनिवार के दिन शनि देव के ‘ॐ वरेण्णाय नम:’ मंत्र का जाप करें । मनोकामना पूर्ति के लिए यह मंत्र लाभदयक है।

मिथुन राशि: इस राशि वाले लोगों को शनि देव के ‘ॐ मन्दाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि : कर्क राशि वाले शनिदेव के ‘ॐ सुंदराय नम:’ मंत्र का जाप करें। इससे शनि महाराज की कृपा प्राप्त होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को शनि देव के मंत्र ‘ॐ सूर्यपुत्राय नम:’ का जाप करना चाहिए। इससे दुःख -विकार से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि : इस राशि वाले शनि देव के मंत्र ‘ॐ महनीयगुणात्मने नम:’ का जाप करें।इससे आपकी सारी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि : तुला राशि वाले जातक को ‘ॐ छायापुत्राय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।इससे धन से जुड़े लाभ प्राप्त होते हैं।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों को कष्टों से मुक्ति के लिए शनि देव के मंत्र ‘ ॐ घनसारविलेपाय नम:’ का जाप करना चाहिए। इससे शनि महाराज की कृपा प्राप्त होगी.

मकर राशि: मकर राशि वाले शनि मंत्र ‘ॐ शर्वाय नम:’ ​का जाप करें। मनोकामना पूर्ति के लिए यह मंत्र काफी लाभदायक है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले सही उच्चारण के साथ ‘ ॐ महेशाय नम:’ मंत्र का जाप करें. इससे भगवान शनि देव प्रसन्न होंगे.व्यापार में लाभ होगा।

मीन राशि : मीन राशि वाले लोग ‘ॐ सुन्दराय नम:’ मंत्र का जाप करें।इससे मनचाहे वर की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि : इस राशि वालों को शनि दोष से मुक्ति के लिए ‘ ॐ नीलवर्णाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी सारी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

ये भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular