Wednesday, July 3, 2024
HomeAstrologyVishnu Ji: भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं ये राशियां, कमाते हैं...

Vishnu Ji: भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं ये राशियां, कमाते हैं खूब धन

India News(इंडिया न्यूज़), Vishnu Ji: भगवान श्री हरि विष्णु को सृष्टि का पालनकर्ता माना जाता है। भगवान की कृपा बनी रहे तो घर में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती। वहीं कुछ राशियां भगवान श्री हरि विष्णु को बेहद प्रिय होती हैं। वहीं गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान करना बहुत लाभकारी माना जाता है। अगर उनकी कृपा बनी रहे तो जीवन में धन और समृद्धि भी बनी रहती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से कुछ राशियां भगवान श्री हरि विष्णु को बेहद प्रिय हैं। इन राशियों पर हमेशा नारायण जी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं भगवान विष्णु की पसंदीदा राशियों के बारे में।

भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं ये राशियां

कर्क राशि

कर्क राशि का नाम भगवान श्री हरि विष्णु की प्रिय राशियों में शामिल है। भगवान की कृपा से इस राशि के लोग अपने करियर में सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के लोग बहुत मेहनती होते हैं। भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए हर गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की असीम कृपा है। इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। ईश्वर की कृपा से इस राशि के लोग हर काम को कुशलता से पूरा करते हैं। साथ ही ये समाज में खूब मान-सम्मान भी कमाते हैं। गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ भगवान विष्णु की प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग मेहनती और प्रभावशाली होते हैं। भगवान की पसंदीदा राशि होने के कारण इस राशि के लोगों को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की नियमित पूजा करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular