होम / Vivah Muhurat 2022: नवंबर से शुरू होगा शादी का सीजन, जानें इस साल के शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2022: नवंबर से शुरू होगा शादी का सीजन, जानें इस साल के शुभ मुहूर्त

• LAST UPDATED : October 14, 2022
Vivah Muhurat 2022:

Vivah Muhurat 2022: जुलाई के महीने में देवशयनी एकादशी से श्री हरि विष्णु 4 महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद से सभी शुभ और मांगलिक कार्य चार माह के लिए बंद हो जाते हैं। फिर, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का शयन काल समाप्त हो जाता है और विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। हिंदू धर्म में कोई मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ समय देखना जरुरी होता है।

इस दिन है तुलसी विवाह

इस बार देव उठनी एकादशी 4 नवंबर को है। इस दिन से भगवान विष्णु अपना कार्यभार संभालते हैं और इसके अगले दिन तुलसी विवाह होता है। वहीं तुलसी विवाह भी इस बार 5 नवंबर को है। तो आइए जानते हैं इस बार के विवाह के शुभ मुहूर्त।

देव उठनी एकादशी पर कोई मुहूर्त नहीं

बता दें कि देव उठनी एकादशी 4 नवंबर के दिन है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि इस दौरान सूर्य की स्थिति विवाह के लिए सही नहीं है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य न होने की वजह से देव उठने के बाद भी विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है।

नंवबर और दिसंबर में विवाह के मुहूर्त-

21-11-2022, 24-11-2022, 25-11-2022, 27-11-2022, 2-12-2022, 7-12-2022, 8-12-2022, 9-12-2022 और 14-12-2022

ये भी पढ़ें: घर में गलती से भी ना लगाएं ये पेड़-पौधे, बन सकते हैं बर्बादी का कारण

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox