Categories: ऑटो-टेक

Auto Expo 2023: भारतीय बाजार में नजर आएंगी ये टॉप 10 कारें, ऑटो एक्सपो में छाएगा इनका जलवा

Auto Expo 2023: भारत में अगले साल 13 जनवरी से लेकर 18 जनवरी के बीच में ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई सारी नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। बता दें कि इस शो में बहुत सारी कार निर्माता कंपनियां हिस्सा लेंगी। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी एसयूवी कारों के बारे में जो हमें इस शो में अगले साल देखने को मिलेंगी।

5 डोर मारूति जिम्नी

इस एसयूवी में हाई परफॉर्मेंस सस्पेंशन के साथ ही लैंड रोवर डिफेंडर जैसी ऑफ रोडिंग खूबियां नजर आ सकती है। इस कार की टेस्टिंग चल रही है। इसमें लंबा व्हीलबेस और ज्यादा स्पेस के साथ शानदार ऑफ रोड क्षमता से लैस किया गया है। ऑटो एक्सपो 2023 में यह कार नजर आ सकती है।

मारूति बलेनोक्रॉस

यह मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का एसयूवी वर्जन होने वाली है। कंपनी द्वारा इस कार की टेस्टिंग की जा रही है। यह कार 2023 के ऑटो एक्सपो में पेश की जा सकती है। ऐसी संभावना है कि इसकी कीमत 10 लाख रुपये के अंदर हो सकती है।

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

बता दें कि इसका मौजूदा वर्जन देश में बहुत पॉपुलर है। अब कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन में लाएगी। कुछ विदेशी बाजारों में यह फेसलिफ्ट वर्जन पहले से ही बिक रहा है। यह कार अगले साल के ऑटो एक्सपो में लॉन्च की जा सकती है।

हुंडई वरना

देश में सबसे ज्यादा बिक्री होने वाली सी-सेगमेंट सेडान में से एक हुंडई वरना अब एक नए न्यू-जेन अवतार में आने वाली है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग का जा रही है। ये 2023 के ऑटो एक्सपो में पेश हो सकती है।

हुंडई कैस्पर

टाटा की माइक्रो-एसयूवी पंच को टक्कर देने के लिए हुंडई अपनी नई कार हुंडई कैस्पर माइक्रो एसयूवी को लेकर आने वाली है। कोरियाई बाजार में यह कार लॉन्च हो गई है। इसमें एक फंकी स्टाइल लुक नजर आएगा। यह कार अगले साल ऑटो एक्सपो में नजर आ सकती है।

टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट

कंपनी टाटा मोटर्स सफारी और हैरियर जैसे एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आने वाली है। कंपनी इसकी टेस्टिंग जारी है। यह सारे फीचर्स और लुक अपडेट के साथ दिख सकती हैं। यह दोनों एसयूवी आने वाली 2023 ऑटो एक्सपो में पेश होंगी।

टाटा कर्व

यह गाड़ी Tata Nexon का कूपे अवतार होगी। Tata Curvv 2023 के ऑटो एक्सपो में पेश हो सकती है। यह गाड़ी इलेक्ट्रिक और ICE दोनों ही वर्जन में आएगी।

होंडा सिटी फेसलिफ्ट

आने वाली Honda City फेसलिफ्ट की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर नजर आ रही हैं। इस कार में अभी पेट्रोल इंजन, डीजल इंजन और एक मजबूत-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। बहुत जल्द इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी आने वाला है। वहीं, इस नई गाड़ी में डीजल इंजन देखने को नहीं मिलेगा।

होंडा एसयूवी

होंडा अपनी सेडान Amaze पर आधारित SUV को जल्द ही भारतीय बाजार में ला सकती है। यह कार 4 मीटर से ज्यादा लंबी एक 7 सीटर कार होने वाली है। इसे आगामी ऑटो एक्सपो में लाया जा सकता है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

Toyota Innova Hycross बाजार में आने से पहले ही बहुत ज्यादा सुर्खियों में आ चुकी है। यह देश में 2023 ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी। मारूति सुजुकी भी इस कार का रिबैज वर्जन लेकर आने वाली है।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी शूट के चलते ट्रोल हुईं PAK एक्ट्रेस, ट्रोलर्स को दिया ये जबाव

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago