Sunday, July 7, 2024
Homeऑटो-टेकDRDO: DRDO ने तैयार किया हाई स्पीड UAV, खास देशों की सूची...

DRDO: DRDO ने तैयार किया हाई स्पीड UAV, खास देशों की सूची में शामिल हुआ भारत

India News(इंडिया न्यूज़), DRDO: स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति वाले मानव रहित हवाई विमान (यूएवी) फ्लाइंग-विंग, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर का शुक्रवार को सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया है। इस सफलता के साथ भारत फ्लाइंग विंग तकनीक के नियंत्रण में महारत हासिल करने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है।

पहली उड़ान जुलाई 2022 में हुई थी

इस विमान की सफल पहली उड़ान जुलाई 2022 में हुई थी और इसके बाद दो प्रोटोटाइप का उपयोग करके 6 उड़ान परीक्षण किए गए थे। इन उड़ान परीक्षणों से शक्तिशाली वायुगतिकीय और नियंत्रन का विकास हुआ। ग्राउंड रडार/इंफ्रास्ट्रक्चर/पायलट की आवश्यकता के बिना इस उच्च गति वाले मानव रहित विमान की लैंडिंग ने एक गजब की क्षमता का प्रदर्शन किया।

राजनाथ सिंह ने बधाई दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रणाली के सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ, सशस्त्र बलों और रक्षा उद्योग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी रूप से ऐसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के सफल विकास से सशस्त्र बल और मजबूत होंगे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ.समीर वी कामत ने भी DRDO और इस सफल उड़ान से जुड़ी टीम को बधाई दी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular