Sunday, July 7, 2024
Homeऑटो-टेकबड़ा डिस्प्ले, धांसू बैटरी....के साथ लॉच होगा iPhone16, आईफोन 15 को जाएंगे...

बड़ा डिस्प्ले, धांसू बैटरी....के साथ लॉच होगा iPhone16, आईफोन 15 को जाएंगे भूल !

India News ( इंडिया न्यूज ) iPhone 16 Update : अगर आप iphone खरीदने के बार में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, कंपनी के नए ब्रांड iPhone 16 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इस सूचना से आपका डाउट भी क्लियर हो सकता है। लेकिन बता दें कि iphone की तरफ से इसकी ऑफिशियल घोषणा नही की गई है। लिक्स के मुताबिक पता चला है कि इसके डिस्प्ले और डिजाइन कैसे हो सकते हैं।

सामने आई पहली तस्वीर

जानकारी के मुताबिक, MacRumors की ओर से तस्वीर शेयर की गई है, जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें क्या मिलने वाला है। फोटो के अनुसार कंपनी मोबाइल के कैमरे को पुराने वर्जन में ला सकती है। जो बिल्कूल iPhone X की तरह दिख रहा है। इसके साथ मॉडल के फ्लैश में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

iPhone16 में दिखेंगे बदलाव

बाकि सभी बदलावो को देखा जाए तो, ब्रांड के में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखा जा सकता है। खबर के मुताबिक iPhone 16 का डिजाइन Phone 11 और iPhone X की तरह हो सकता है। इसके साथ इसके प्रोसेसर में भी बदलाव हो सकते हैं। लेकिन बता दें कि कंपनी की तरफ से इसकी ऑफिशियल पृष्टी नही की गई है। लेकिन सामने आई जानकारी के अनुसार आने वाले मॉडल में ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular