Categories: ऑटो-टेक

Land Rover Car: यह कार तो दमदार है, तभी इसके दीवाने हैं ‘मुंबई के कलाकार’

Land Rover Car:

Land Rover Car: दुनिया में ऐसी बहुत कम कार हैं जो लंबे समय से चल रही हैं। जिनका आज भी प्रोडक्शन हो रहा है। लैंड रोवर डिफेंडर भी उनमें से ही एक कार है। इस कार की लोकप्रियता का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि इस कार को पसंद करने वालों में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां भीशामिल हैं।आखिर इसमें ऐसा क्या है?

आपको बता दे इस कार के सभी मॉडल्स को बेहद शानदार लुक में पेश किया गया है। इनमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स, जबरदस्त लुक के साथ बोनट, मिनिमलिस्ट ग्रिल, आकर्षक LED हेडलाइट्स, ऑटो फोल्ड आउट साइड रियर व्यू मिरर्स और 20 इंच के एलॉय व्हील भी मजूद हैं। इसी के साथ वर्टिकल पोस्टेड LED टेललैंप्स और पीछे की तरफ टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील भी लगा हुआ है।

लैंड रोवर डिफेंडर इंटीरियर

आपको बता दे इस जबरदस्त SUV कार में 6 लोगों की सिटिंग केपेसिटी है और इसके साथ ही इंटीरियर भी काफी शानदार है। इस लग्जरी कार के केबिन में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्टेड 11.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एयर कंडीशनर वेंट, की-लेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल के साथ मल्टीफंक्शनल पावर स्टीयरिंग व्हील दिया जाता है।

लैड रोवर डिफेंडर मॉडल्स

आपको बता दे भारत में लैंड रोवर डिफेंडर तीन मॉडल्स 90, 110 और 130  उपलब्ध हैं। इस SUV के 90 मॉडल टू-डोर विकल्प में उपलब्ध है, लेकिन 110 और 130 मॉडल फोर-डोर में उपलब्ध है। आपको बता दे भारत में डिफेंडर के टू-डोर मॉडल को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। बाहरी डिजाइन में ये तीनों मॉडल्स समान दिखते हैं। लेकिन आकार में कुछ अंतर है।

लैंड रोवर डिफेंडर इंजन

आपतो बता दे इसमें मॉडल के हिसाब से अलग-अलग इंजन का विकल्प दिया गया है। इस कार के 90 मॉडल के बेस वेरिएंट में 295 bhp की अधिकतम पावर और 550 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने वाला इंजन दिया गया है। इसके 130 मॉडल के टॉप स्पेक में 394 bhp की मैक्सिमम पावर और 650 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने वाला इंजन दिया जाता है। लेंड रोवर डिफेंडर SUV के इंजन में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का प्रयोग किया गया है।

लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत

इस कार के बेस मॉडल 90 की कीमत 76.57 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर टॉप-एंड मॉडल की कीमत 2.19 करोड़ रुपये एक्स शोरूम तक जाती है।

 

ये भी पढ़े: लैपटॉप यूजर्स जानें ये शॉर्टकट्स, झट हो जाएगा सारा काम

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago