Categories: ऑटो-टेक

Mahindra XUV 400: इस खास महिंद्रा एक्सयूवी की लगेगी बोली, जल्द ही होगी इसकी नीलामी

Mahindra XUV 400:

Mahindra XUV 400: अभी हाल ही में महिंद्रा ने देश में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 400 को लॉन्च किया है। इसके एक्सक्लूसिव एडिशन को कंपनी जल्द ही नीलाम करेगी, जिसके लिए कंपनी रजिस्ट्रेशन शुरु करने वाली है। आपको बता दे इसके लिए ग्राहक को 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से 31 जनवरी तक पंजीकरण करना होगा। इस कार की नीलामी प्रक्रिया 10 फरवरी 2023 को होगी। महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा स्वयं सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को इस कार के एक्सक्लूसिव एडिशन सौंपेंगे। ऑक्शन में मिली राशि को सामाजिक भलाई के उद्देश्य से दान किया जाएगा.

जानिए कार की खासियत

आपको बता दे एक्सयूवी400 एक्सक्लूसिव एडिशन को कंपनी चीफ डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस और फैशन डिजाइनर रिमझिम दादू ने तैयार किया है। इस कार को स्पेशल ब्लू पेंट स्कीम में तैयार किया गया है, जिसमें कॉपर एलिमेंट भी दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी का ट्विन-पीक्स लोगो भी देखने को मिलेगा। इस कार के इंटीरियर लेआउट और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये सभी इसके रेगुलर मॉडल जैसे ही हैं। लेकिन इसमें कॉपर स्टिचिंग वाले नए अपहोल्स्ट्री और हेडरेस्ट के साथ आर्मरेस्ट पर ‘Rimzim Dadu x Bose’ की बैजिंग भी उकेरी गई है।

कैसा है पावरट्रेन?

आपको बता दे महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में 34.5kWh और 39.4kWh के दो बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है। जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 150bhp की पावर और 310Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है। यह कार मात्र 8.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड प्राप्त कर सकती है। इस कार की अधिकतम रफ़्तार 150 किमी प्रति घंटा है। इसमें फन, फास्ट और फीयरलेस जैसे तीन इलेक्ट्रिक ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं। यह कार 34.5kWh बैटरी पैक पर 375km और 39.4kWh के बड़े बैटरी पैक पर 456 किमी की रेंज दे सकती है।

 

ये भी पढ़े: गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, चार दिन स्टेशनों पर नहीं होगी लोडिंग अनलोडिंग

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago