Categories: ऑटो-टेक

Mulayam Singh Yadav’s Cars: मुलायम सिंह यादव थे गाड़ियों के शौकीन, यहां जानें उनकी कारों का कलेक्शन

Mulayam Singh Yadav’s Cars: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। नेता जी कारों के भी खूब शौकीन थे। तो आइए जानते हैं उनकी कारों के कलेक्शन के बारे में।

BMW X5

BMW X5 कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन विकल्प में मिल जाती है। इसमें एक 3-लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन होता है। ये 340 PS की पॉवर और 450 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसके अलावा आपको इसमें एक 3-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिल जाता है। ये 265 PS की पॉवर और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह गाड़ी 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इस कार का रेट लगभग 95 लाख रुपए है।

Hindustan Motors Ambassador

मुलायम सिंह यादव के पास यह कार भी थी। ये एक समय में नेताओं की कार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थी। लेकिन अब इस गाड़ी के प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया है। ये कार 4.20 लाख रुपये के दाम पर मिलती थी। इसमें एक 1817cc का इंजन मिलता है, जो 75 PS की पॉवर और 130 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है। ये केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध है।

Mercedes Benz S Class

यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों में उपलब्ध है। इस कार में एक 3-लीटर इनलाइन छह-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट है। यह इंजन 367 PS की पॉवर और 500 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसके अलावा इसका डीजल इंजन 330 PS की पॉवर और 700 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इस कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल जाता है। ये कार 1.62 करोड़ रुपये की है।

ये भी पढ़ें: धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें, घर से जा सकती है बरकत

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago