Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking NewsAAP ने दिल्ली में इन 4 नेताओं को दिया लोकसभा का टिकट,...

AAP ने दिल्ली में इन 4 नेताओं को दिया लोकसभा का टिकट, जानें नाम

India News (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Elections 2024:आम आदमी पार्टी ने मंगलवार (27 फरवरी) को लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने तीन विधायकों और एक पुराने सांसद पर दांव लगाया है। पार्टी ने कुलदीप कुमार, सोमनाथ भारती, सहीराम पहलवान और महाबल मिश्रा को टिकट देने का ऐलान किया है। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में दिल्ली के चार और हरियाणा के एक उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाई गई।

 

जानें- किसे दिया टिकट?

  • नई दिल्ली-सोमनाथ भारती
  •  दक्षिणी दिल्ली- सही राम पहलवान
  • पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार
  • पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा

दिल्ली में सीट शेयरिंग में आप को मिली हैं 4 सीट

बता दें, दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। 4 सीटों पर AAP और 3 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीँ, सुशील गुप्ता को हरियाणा के कुरूक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular