Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsAnup Ghoshal Death: बॉलीवुड से बुरी खबर, नहीं रहे मशहूर सिंगर, हुआ...

Anup Ghoshal Death: बॉलीवुड से बुरी खबर, नहीं रहे मशहूर सिंगर, हुआ निधन

India News(इंडिया न्यूज), Anup Ghoshal Death: बेहद मशहूर गायक और संगीतकार अनुप घोषाल का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 77 साल थी। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और कल उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अनुप के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर कई फैंस और सेलेब्स सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इस कारण हुआ निधन

अनूप घोषाल उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कई दिनों से दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण दोपहर 1.40 बजे उनका निधन हो गया। उनकी दो बेटियां हैं।

CM ममता बनर्जी ने भी जताया दुख

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अनूप घोषाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ”बंगाली, हिंदी और अन्य भाषाओं में गाने वाले अनुप घोषाल के निधन पर मैं गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करती हूं। अनूप घोषाल ने संगीत की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी है, उन्होंने 2011 के विधानसभा चुनाव में उत्तरपाड़ा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सफलतापूर्वक चुनाव लड़कर राजनीति में भी प्रवेश किया।

 कई गाने को दिया आवाज

अनूप घोषाल बहुत लोकप्रिय गायक थे। उनका जन्म 1945 में अमूल्य चंद्र घोषाल और लाबन्या घोषाल के घर हुआ था। उन्होंने 4 साल की उम्र में अपना संगीत प्रशिक्षण शुरू किया और सबसे पहले ऑल इंडिया रेडियो, कोलकाता के बच्चों के कार्यक्रम शिशु महल के लिए गाया। उनके लोकप्रिय हिंदी गानों में फिल्म ‘मासूम’ का ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’, ‘हुस्न भी आप हैं, इश्क भी आप हैं’ और ‘शीशे का घर से तुम साथ हो जिंदगी भर लीजिए’ शामिल हैं। केवल हिंदी और बांग्ला। नहीं, उन्होंने कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular