Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsArvind Kejriwal Arrested: CM केजरीवाल की पत्नी का बड़ा बयान, जानिए क्या...

Arvind Kejriwal Arrested: CM केजरीवाल की पत्नी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि आपके तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार कर लिया। वे सभी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री सदैव आपके साथ खड़े हैं। चाहे अंदर हो या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है और सब जानती है। आप सांसद राघव चड्ढा ने सुनीता केजरीवाल के ट्वीट को रीट्वीट किया है।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Arrested: गिरफ्तार होने के बाद केजरीवाल का पहला बयान, जानिए क्या बोले

मोदी के अहंकार ने गिरफ्तार करवाया है-सुनीता

उनकी गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया है और वह सभी को कुचलने में लगे हुए हैं। सुनीता केजरीवाल ने लिखा, मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में आपके तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। अहंकार के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। वे हर किसी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री सदैव आपके साथ खड़े हैं। चाहे अंदर हो या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है और सब जानती है जय हिन्द।

 

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Arrested: नहीं थम रही CM केजरीवाल की मुश्किलें, गोवा कार्टेल पर सामने…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular