Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsWorld Cup के बीच बुरी खबर, भारत के महान क्रिकेटर का निधन

India News (इंडिया न्यूज़) : भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। बेदी 77 साल के थे। बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी थे और उन्होंने 250 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिये थे।

भारत के लिए की 22 मैचों में कप्तानी

बता दें, बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था। वे पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुख्यतः बाएं हाथ के परंपरागत गेंदबाज़ थे। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला है और वे प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी का हिस्सा भी थे। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। बेदी को हमेशा एक रंगीन पटका पहनने और बेबाकी से क्रिकेट पर अपने विचार रखने के लिए भी जाने गए।

also read ; दिल्ली की बहुत खराब, इन इलाकों में सबसे जहरीली हवा, रहें सावधान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular