Tuesday, July 9, 2024
HomeBreaking Newsमोदी कैबिनेट ने युवाओं के लिए लिया ये अहम फैसला, जानिए क्या...

India News (इंडिया न्यूज़) : मोदी कैबिनेट ने देश के लाखों -करोड़ों युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत संस्था’ बनाने का निर्णय किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी है कि देश में 15 से 19 साल के बीच लगभग 40 करोड़ युवा है। इन युवाओं के लिए MyBharat नामक संस्था बनाने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा भारत का युवा अपनी जिम्मेदारी को समझता है। पंच प्राण में पीएम कर्तव्य बोध की बात भी करते हैं।

MyBharat नामक संस्था बनाने का निर्णय लिया

अनुराग ठाकुर ने यह भी बताया कि पीएम की अध्यक्षता की कैबिनेट में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी युवाओं से जुड़ी है। देश में15 से 19 साल के बीच 40 करोड़ युवा हैं। ये भारत की बड़ी ताकत है। ‘My bharat’ ‘मेरा युवा भारत’ नाम की संस्था बनाने का निर्णय लिया गया है। इसे कैबिनेट अनुमति दी है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड के दौरान भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया और सहयोग दिया है।उन्होंने यह भी कहा ‘युवाओ में सेवा भाव और कर्तव्यबोध हो और आत्मनर्भर भारत बनाने की लगन हो तो अगले 25 साल में भारत को विकसित भारत बनाने में बड़ी भूमिका हो सकती है।

also read ; World Cup 2023: पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास भारत से हुईं निष्काषित, हिन्दू देवी-देवताओं का किया था अपमान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular