Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsBreaking: दिल्ली के निजी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से...

Breaking: दिल्ली के निजी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से कई लोगों की मौत

India News(इंडिया न्यूज़), Breaking: दिल्ली के रणहौला इलाके के अस्पताल में करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल की पानी की टंकी में करंट आ गया। मरने वाले तीनों लोग अस्पताल के कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी है। अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले तीन लोग कुछ मरम्मत के लिए पानी की टंकी पर गए थे। लेकिन टंकी में पानी के संपर्क में बिजली का कोई तार आ जाने से करंट उतर गया। करीब पौने तीन बजे अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। तीनों कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular