India News (इंडिया न्यूज़), Jammu-Kashmir Road Accident: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीँ, इस हादसे में कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। घटना पर स्थानीय पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया।
जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया: पुलिस pic.twitter.com/WGaDLtkaWb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2023
7 दिसंबर को गांदरबल जिले में हुआ था सड़क हादसा
मालूम हो, इससे पहले बीते 7 दिसंबर को भी जम्मू के गांदरबल जिले में ज़ोजिला दर्रे पर एक गाड़ी के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रे पर एक सड़क दुर्घटना में इन लोगों की मौत हुई। हादसे के तुरंत बाद सोनमर्ग पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।
also read ; अटल जी की जयंती पर राष्ट्रपति- PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या कहा